फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested girl to Offensive post on fake facebook id in chandauli

दिल टूटा तो प्रेमी से बदला लेने के लिए प्रेमिका ने बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, करने लगी ये काम

Mon, 18 Nov 2019 11:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Nov 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
police arrested girl to Offensive post on fake facebook id in chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के डुही-सूही गांव स्थित मिशनरी चर्च में कर्मचारी की पत्नी का फोटो लगाकर सोशल फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व प्रेमिका को महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पूर्व प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार मूल रूप से राबर्ट्सगंज के पन्नूगंज निवासी सुनील कुमार डुही-सूही स्थित मिशनरी चर्च में कार्यरत हैं। कार्यरत कर्मचारी की शादी के पूर्व इलिया थाना क्षेत्र कि एक गांव निवासी युवती से प्रेम चल रहा था।
विज्ञापन


बीच में ही सुनील की दूसरी युवती से शादी हो जाने से पूर्व की प्रेमिका नाखुश हो गई। वही नाखुश प्रेमिका ने सुनील की पत्नी की फोटो लगाकर गलत आईडी नंबर द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी होते ही सुनील ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की थी। सीओ चकिया प्रभात कुमार ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से फेसबुक पर टिप्पणी करने वाली युवती की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed