{"_id":"5a88456e4f1c1bd34b8b92b3","slug":"police-arrested-five-criminal-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए करते थे छिनैती, दुबई तक बेचा सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए करते थे छिनैती, दुबई तक बेचा सामान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में शनिवार को मोबाइल और लैपटॉप छीनने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि गर्लफ्रेंड की जरूरतों और शौक को पूरा करने के लिए छिनैती करते थे। पांचों के पास से 22 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया।
पांचों की शिनाख्त बड़ागांव के बिसईपुर के हैदर अली उर्फ छेदी, राजघाट के कृष्ण मोहन ओझा और कपसेठी के कोइलार के प्रमोद मौर्य उर्फ पप्पू, शिवदास मौर्य व सचिन राजभर के तौर पर हुई है।
एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि बड़ागांव थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि गांग कला तिराहे के पास स्थित बगीचे में पांच लड़के विवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर बड़ागांव थानाध्यक्ष ने छापामारी की तो मौके पर 22 मोबाइल बरामद हुआ। पांचों छीने गए मोबाइल के बंटवारे को लेकर लड़ रहे थे। पूछताछ में सभी ने बताया कि बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और मंडलीय अस्पताल परिसर से सभी मोबाइल छीनने का काम करते थे।
बंटवारे के बाद बेचने से जो पैसे मिलते थे उससे सभी अपने शौक और अपनी गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी करते थे। पांचों ने बताया कि छीने गए मोबाइल को उन्होंने ओएलएक्स जैसी ऑनलाइन कंपनियों के माध्यम से मुंबई, दिल्ली और दुबई तक बेचा है।