फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested five criminal in varanasi

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए करते थे छिनैती, दुबई तक बेचा सामान

Sun, 18 Feb 2018 01:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 18 Feb 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Police arrested five criminal in varanasi
demo pic
वाराणसी में शनिवार को मोबाइल और लैपटॉप छीनने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि गर्लफ्रेंड की जरूरतों और शौक को पूरा करने के लिए छिनैती करते थे। पांचों के पास से 22 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पांचों की शिनाख्त बड़ागांव के बिसईपुर के हैदर अली उर्फ छेदी, राजघाट के कृष्ण मोहन ओझा और कपसेठी के कोइलार के प्रमोद मौर्य उर्फ पप्पू, शिवदास मौर्य व सचिन राजभर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि बड़ागांव थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि गांग कला तिराहे के पास स्थित बगीचे में पांच लड़के विवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बड़ागांव थानाध्यक्ष ने छापामारी की तो मौके पर 22 मोबाइल बरामद हुआ। पांचों छीने गए मोबाइल के बंटवारे को लेकर लड़ रहे थे। पूछताछ में सभी ने बताया कि बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और मंडलीय अस्पताल परिसर से सभी मोबाइल छीनने का काम करते थे।


बंटवारे के बाद बेचने से जो पैसे मिलते थे उससे सभी अपने शौक और अपनी गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी करते थे। पांचों ने बताया कि छीने गए मोबाइल को उन्होंने ओएलएक्स जैसी ऑनलाइन कंपनियों के माध्यम से मुंबई, दिल्ली और दुबई तक बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed