फर्जी आईपीएस-एयरफोर्स पायलट बन लोगों को दिखाता जॉब दिलाने के सपने, ठगी के मामले में पुलिस ने धरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिगरा थाना पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह सरला इन होटल से पकड़ा है।
सिगरा पुलिस को मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि एक शातिर किस्म का जालसाज जो वाराणसी के साथ आसपास के जिलों में युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। वह मलदहिया के सरला इन होटल में रुका हुआ है।
ये भी पढ़ें : दर्दनाक : लिफ्ट में फंसकर मासूम की मौत, शव लेकर गायब डॉक्टर ने माता-पिता के साथ गंगा में बहाया
पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को आईपीएस और एयरफोर्स पायलट की वर्दी पहने हुए अपनी फोटो दिखाता था। जिससे लोग उसके विश्वास में आ जाते थे। आरोपी होटल से बुधवार को कहीं जाने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 4 बजे उसे होटल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के बलोचटोला सिपाह में रहने वाले मोहम्मद शहनवाज(27) के रूप में हुई है।
आरोपी के पास से तमाम दस्तावेज, फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य वर्दी से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें : पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस