{"_id":"5d8b30c48ebc3e93c52efc77","slug":"police-arrested-dalal-raid-on-shop-recovered-laptop-fake-seal-documents-in-sadar-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद करने लगे थे फर्जीवाड़ा, पुलिस ने पकड़े सात दलाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद करने लगे थे फर्जीवाड़ा, पुलिस ने पकड़े सात दलाल
Wed, 25 Sep 2019 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय की ओर से मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय के पास दुकानों में की गई छापेमारी के दौरान सात दलाल पकड़े गए। उनके पास से कंप्यूटर, लैपटॉप, मुहर और वाहनों के फर्जी कागजात बरामद किए गए।
विज्ञापन
एएसपी प्रेमचंद और सीओ ने बुधवार को पुलिस लाइन में आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे बरामद सामान के बारे में जानकारी दी।
एएसपी ने बताया कि पुलिस ने चकिया के बियासन निवासी रंजीत पासवान, लौदा निवासी अरविंद, दीवाकर कुमार, डाडी के गोकुल अग्रवाल, जनसो की मड़ई निवासी सुनील, पीडीडीयू नगर के अशोक जायसवाल और सैयदराजा निवासी कमर रफीक को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह लैपटॉप, एक सीपीयू, छह प्रिंटर, नौ मुहर और चार मुहर पैड बरामद किए गए।
विज्ञापन
आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि नए मोटर व्हीकल अधिनियम लागू होने के बाद वाहन चालकों से अधिक पैसा लेकर फर्जी कागजात बनाते थे।