{"_id":"5da30b728ebc3e01390a8f4d","slug":"police-arrested-accused-of-fraud-in-head-post-office-cantt-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा डाकघर से करोड़ों गबन करने का एक आरोपी, छह अभी भी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा डाकघर से करोड़ों गबन करने का एक आरोपी, छह अभी भी फरार
Sun, 13 Oct 2019 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 13 Oct 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के मुख्य डाकघर में सैकड़ों लोगों के लगभग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन के आरोप में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। अभी छह अभियुक्त फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
पकड़े गए सहायक डाकपाल बेचन राम ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों के साथ यह गबन किया। लेकिन 5000 रुपये की निकासी में इसका हस्ताक्षर अनिवार्य होता था।
मूलरूप से शाहगंज(जौनपुर) निवासी आरोपी बेचन राम अपने वकील से मिलने कचहरी आया हुआ था, उसी दौरान कैंट पुलिस की नजर उस पर पड़ी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Trending Videos
दरअसल, डाकघर में 28 अगस्त को खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया था। इसमें 500 से ज्यादा लोगों ने उनके अकाउंट से पैसे निकालने की बात कही थी। जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये के गबन होने का मामला सामने आया था। वहीं इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी थी।