{"_id":"5a2959674f1c1bc5758b78c7","slug":"police-arrest-three-highway-robber-at-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
Updated Thu, 07 Dec 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
गत दिनों औराई में हुई ट्रक चालक की हत्या और लूट में थे शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हत्या व लूटपाट करनेवाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस व क्राइम ब्रांच ने बुधवार की रात भोदही जिले के ऊंज क्षेत्र मे मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। बदमाशों की फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ पर उनके दो साथी फरार हो गए। जिन पर इनाम घोषित कर दिया गया है।
तीन नवंबर की रात बदमाशों ने औराई क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रक को रुकवाया व चालक संजय यादव की हत्या कर दी साथ ही खलासी राकेश यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गिरोह ने दोनों के पास 11 हजार रुपये लूट लिए थे।
घटना की जांच क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम कर रही थी। बुधवार की रात पुलिस टीम की ऊंज थानाक्षेत्र के नवधन गांव की पुलिया के समीप बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई पर कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों में इलाहाबाद के हंडिया थानाक्षेत्र के बीरापुर उपरदहां निवासी संदीप चौहान पुत्र उमराव चौहान, उधव चौहान पुत्र हेमराज चौहान और नहरपुर गांव निवासी सोनू कनौजिया पुत्र रतिलाल कन्नौजिया शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों 3 नवंबर को ट्रक चालक की हत्या और लूट की बात कबूल की है। बताया कि मारपीट के दौरान चालक बेहोश हो गया तो हम लोगों ने उसे छोड़ दिया व खलासी से भी पैसे छीन लिए थे। गिरोह बुधवार की रात भी शिकार की तलाश में नवधन पुलिया पर जुटा था।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए नकद 5200 रुपये, दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा, टार्च, घटना में प्रयुक्त गमछा, मोटर साइकिल और चार मोबाइल सेट बरामद हुए। एसपी ने फरार दोनों बदमाशों पर इनाम घोषित किया है। बदमाशों ने दो अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता की बात स्वीकार की है।
इलाहाबाद और भदोही के विभिन्न थानों में इन पर लूट, हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास, जालसाजी समेत कुल 15 मामले दर्ज हैं। गैंग का एक सदस्य सूरज चौहान पुत्र सूबेदार चौहान किसी अन्य मामले में गत 19 नवंबर को हंडिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जो वर्तमान समय में नैनी जेल में बंद है।
बदमाशों के मुताबिक गिरोह में पांच लोग हैं। गैंग का मुखिया टार्च दिखा कर रात में ट्रकों को रोकता है और अपनी बातों में फंसा कर चालक को सुनसान जगह पर ले आता है जहां पहले से मौजूद उसके साथी चालक के गले में गमछा डाल कर उसे गिरा देते है और उसे मारपीट कर उससे पैसे छीन लेते हैं।