फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrest one robber of katihar gang with 3.70 lakh rupees in varanasi

3.70 लाख रुपये के साथ कटिहार गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार, तीन अन्य को ढूंढ रही पुलिस

Sat, 29 Jun 2019 03:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 29 Jun 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Police arrest one robber of katihar gang with 3.70 lakh rupees in varanasi
पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के मंडुवाडीह और रोहनिया क्षेत्र में दंपति और व्यापारी को कटिहार गैंग के चार बदमाशों ने लूटा था। यह खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना के किठूरी गांव के परमू यादव के पास से तीन लाख 70 हजार रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया। वारदात में शामिल राबर्ट्सगंज के उमेश करवल और दो अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं।

विज्ञापन


24 जून को मंडुवाडीह क्षेत्र में अशोक कुमार पासवान व उनकी पत्नी पूनम से तीन लाख और 25 जून को रोहनिया क्षेत्र में कबाड़ व्यापारी संतोष गुप्ता से दो लाख 60 हजार रुपये पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि भुक्तभोगियों से पूछताछ, सीसी कैमरों की फुटेज और क्राइम ब्रांच द्वारा सर्विलांस की मदद से उपलब्ध कराए गए तथ्यों के आधार पर बदमाशों को चिह्नित कर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चितईपुर चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कटिहार भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटिहार गई टीम ने गुरुवार की रात परमू यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उमेश और दो अन्य बदमाश भाग निकले। परमू की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की दो पल्सर बाइक उसके घर से बरामद की।

परमू ने बताया कि उमेश ने एक लाख रुपये अपने दोनों साथियों को दिए थे। 80 हजार रुपये उमेश के पास हैं और 10 हजार रुपये आने-जाने में खर्च हो गए। तीन लाख 70 हजार का बंटवारा होना था, लेकिन तब तक वह पकड़ा गया।

कई ठिकाने, निशाने पर बुजुर्ग और महिलाएं

Police arrest one robber of katihar gang with 3.70 lakh rupees in varanasi
बरामद लूट के रुपये - फोटो : अमर उजाला

परमू ने बताया कि उसके गिरोह के बदमाश कटिहार के अलावा जलपाईगुड़ी, बनारस, राबर्ट्सगंज, प्रयागराज के घूरपुर, बाराबंकी, बस्ती, मुरादाबाद सहित अन्य स्थानों में 10-15 दिन गेस्ट हाउस या धर्मशाला में रहते हैं।

इस दौरान बैंकों की रेकी कर पैसे लेकर अकेले निकलने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाते हैं। गैंग के बदमाश चाकू या तमंचा साथ नहीं रखते हैं और बाइक के पेपर दुरुस्त रहते हैं, इस वजह से वह चेकिंग में कभी पकड़े नहीं जाते। दो बदमाश एक बाइक से लूटते हैं तो दो दूसरी बाइक से उसे कवर करते हैं।

डीजीपी के प्रशंसा चिह्न की संस्तुति, दंपति ने जताया आभार

एसएसपी ने बताया कि दरोगा प्रकाश सिंह व अमित कुमार सिंह और सिपाही राहुल कुमार व धर्मराज सिंह की टीम के बेहतर काम के लिए उन्हें 20 हजार रुपये इनाम देंगे। लुटेरों के लिए कुख्यात गढ़ कटिहार जाकर बदमाश को पकड़ना और रुपये व बाइक बरामद करना बेहद ही साहसिक काम है।

कटिहार में पुलिस टीमें छापेमारी करती हैं लेकिन उन्हें यदाकदा ही सफलता हाथ लगती है। इस पुलिस टीम को डीजीपी के प्रशंसा चिह्न से सम्मानित करने की संस्तुति करेंगे। उधर, रुपये बरामद होने की सूचना पर अशोक और पूनम ने पुलिस लाइन में एसएसपी का आभार जताया। अशोक ने कहा कि त्वरित खुलासे और रुपये की बरामदगी ने पुलिस की कार्यशैली के प्रति भरोसा बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed