{"_id":"586e78114f1c1b4436158fb1","slug":"ploice-caught-two-false-minister-during-traffic-cheking-in-ghajipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो फर्जी मंत्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुरः वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो फर्जी मंत्री
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खुद को पंजाब का मंत्री बता रहे थे, हिरासत में लिए गए
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार की रात में गाजीपुर के रौजा पिकेट पर पुलिस ने लाल बत्ती लगी पंजाब की गाड़ी को रोका तो गाड़ी में बैठे लोगों में से दो ने खुद को पंजाब का मंत्री बताया।
उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये मंत्री नहीं हैं।
सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 7.30 बजे रौजा पिकेट पर शहर कोतवाल राजीव रंजन उपाध्याय ने लाल बत्ती लगी इनोवा कारा को रुकवाया।
पुलिस के रोकने के इशारे पर कार तो रुक गई, लेकिन कार सवार दो लोग अपने को पंजाब का मंत्री बताते हुए पुलिस पर रौब गांठने लगे और शहर कोतवाल से उखड़ गए।
इनकी गतिविधि पर पुलिस को शक हुआ और उनको हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली में कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों मंत्री नहीं हैं और रुआब गांठने के लिए गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर चल रहे थे।
विज्ञापन
इस संदर्भ में शहर कोतवाल राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी में बैठे चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। चार कथित सवारों का नाम हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, हरमनजीत सिंह एवं आफताब सिंह है।