फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people spraying kerosene burnt a man after loot at mau railway station

मऊ : लूट के बाद अधेड़ पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग, हालत गंभीर

Sun, 15 Sep 2019 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Sep 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
people spraying kerosene burnt a man after loot at mau railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जंक्शन पर एक शनिवार रात को एक शख्स को तेल छिड़क जलाने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी मऊ ने आग बुझाते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने युवक पर मिट्टी का तेल छिड़ककर रुपये और मोबाइल छीनने के चक्कर में जलाकर मारने का प्रयास किया। शनिवार देर रात करीब दो बजे मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर एक 45 वर्षीय शख्स जलते हुए इधर-उधर भागने लगा। मौके पर जीआरपी एसओ ओमप्रकाश तिवारी भी फोर्स के साथ पहुंचे और आग को बुझाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बीएचयू छात्राओं को मिला प्रियंका गांधी का साथ, 21 घंटे बाद भी धरना जारी लेकिन नहीं सुन रहा कोई
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बीएचयू रेफर कर दिया। जले अधेड़ की शिनाख्त मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर निवासी मोहम्मद अयूब(45) पुत्र मंजूर अहमद के रूप में हुई। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना है कि मोहम्मद अयूब कैलेंडर तिराहा पर वेल्डिंग का काम करते हैं।

शनिवार सुबह वह घर से मोबाइल और पांच हजार रुपये लेकर किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था। परिजनों ने बताया कि जब अयूब से उसने इस मामले में पूछा तो उसने बताया कि टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने आकर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और आग लगाकर सारा पैसा और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : तस्करों की मदद ही नहीं शराब की तस्करी भी करती थी रामनगर पुलिस, ऐसे हुआ खुलासा

इस संबंध में जीआरपी एसओ ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि शनिवार की रात एक युवक के जलने की सूचना मिली थी। जिसे आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। व्यक्ति किन परिस्थितियों में जला इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed