फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People beaten to policeman in front of police station in varanasi

बनारस में थाने के गेट पर छेड़खानी के आरोपी और सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी

Sat, 03 Nov 2018 02:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 03 Nov 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
People beaten to policeman in front of police station in varanasi
demo pic
बनारस में शिवपुर थाने के गेट पर मेडिकल करा कर लौटे छेड़खानी के आरोपी और एक सिपाही की दर्जनों लोगों ने जमकर पिटाई की। साथ ही उसकी वर्दी़ फाड़ दी। सिपाही और आरोपी ने किसी तरह से शिवपुर थाने के भीतर भाग कर जान बचाई। शोरशराबा सुनकर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी बाहर आए और मारपीट में शामिल दो लोगों को पकड़ लिए।
विज्ञापन


प्रकरण को लेकर काफी देर तक पंचायत चली और ग्रामीणों ने शिवपुर थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जाता है कि इसी बीच प्रदेश के एक राज्य मंत्री का फोन आया और मारपीट के आरोप में बैठाए गए दोनों आरोपियों को निजी मुचलके पर थाने से ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का प्रधान का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ चिथरियापुर (भवानीपुर) गांव निवासी एनुलहुदा उर्फ बबलू छेड़खानी करता था। प्रधान ने बबलू के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बबलू का मेडिकल कराकर सिपाही चंदन सिंह शिवपुर थाने के गेट पर पहुंचे ही थे कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई। सिपाही चंदन की तहरीर पर जगदीश नारायण उर्फ मुन्ना और नंदलाल सहित छह से अधिक आरोपियों के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस बीच जगदीश नारायण और नंदलाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनके गांव के ग्रामीण थाने आकर पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। मामले को तूल पकड़ता देख सारनाथ और कैंट थाने की फोर्स के साथ ही एक कंपनी पीएसी शिवपुर थाने पहुंची। 

यह बताई जा रही विवाद की जड़

शिवपुर थाने के गेट पर हुए विवाद की जड़ में अलग-अलग वर्ग की युवती और युवक का प्रेम है। बताया जाता है कि बीते अक्तूबर महीने में पिसौर गांव की युवती और चिथरियापुर गांव निवासी ऑटो चालक अपना-अपना घर छोड़ कर कहीं चले गए।

इसे लेकर युवक के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। इस बीच जब युवक का बड़ा भाई बबलू छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया तो युवती के पक्ष के लोगों की भीड़ उसे पीटने के लिए थाने पर उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed