फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One more accused arrested of murder and robbery

वाराणसी में हत्या और लूटपाट में वांछित एक और आरोपी गिरफ्तार, रिटायर्ड शिक्षक के घर में घुसकर किया था बेटे का मर्डर

Sun, 27 Dec 2020 12:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 27 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
One more accused arrested of murder and robbery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

वाराणसी के लंका क्षेत्र की इंद्रा नगर कॉलोनी में रिटायर्ड शिक्षक के बेटे की हत्या और लूटपाट में वांछित एक और आरोपी को शनिवार को पुलिस ने बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी की शिनाख्त भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी बिरजू के तौर पर हुई है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लेकर आ रही है।

विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत इंद्रा नगर कॉलोनी में बीती 14 अगस्त की रात रिटायर्ड शिक्षक ब्रह्मानंद दूबे के घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट के बाद उनके बेटे विशाल की हत्या कर दी थी। वारदात को लेकर विशाल के पिता ने उसके दोस्तों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो विशाल की हत्या में उसके दोस्तों की संलिप्तता नहीं मिली।
विज्ञापन


बीती 26 अक्तूबर को प्रयागराज और झांसी निवासी दो बंजारों और पांच महिलाओं को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया। वारदात के चार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी, जिनमें से एक बिरजू पकड़ा गया। तीन अन्य आरोपियों की पुलिस को अभी भी तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed