फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one friend of raees banarasi caught by varanasi police

फरार रईस बनारसी का गुर्गा हत्थे चढ़ा, पुलिस पर फायरिंग कर दो बदमाश भागे

Mon, 17 Jul 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 17 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
one friend of raees banarasi caught by varanasi police
- फोटो : demo
फरार बदमाश रईस बनारसी, गुड्डू मामा और दीपक वर्मा की गैंग से जुड़े पांच हजार के इनामी बदमाश मध्यमेश्वर निवासी रामबाबू यादव उर्फ बाबू यादव को पुलिस ने रविवार की रात लोहता स्थित पिसौर पुल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बाबू के साथी पियरी निवासी रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू और नीलकंठ गली निवासी देवेंद्र मिश्रा पुलिस पर फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले। बाबू के पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस और मोबाइल बरामद किया है। बाबू के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में 22 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसएसपी आरके भारद्वाज ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रविवार की रात सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह और एसओ शिवपुर शिवानंद मिश्रा ने एसआई राकेश सिंह व पीएन सिंह, तेज प्रताप यादव, कुलदीप सिंह, रामभवन यादव, विवेकमणि त्रिपाठी के साथ पिसौर पुल के पास घेरेबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहता की तरफ से बाइक सवार तीन लोग आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे फायरिंग करते हुए तेजी से भागे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और बाबू यादव सड़क पर गिर पड़ा। पूछताछ में बाबू ने बताया कि रईस की गैंग में मारे गए सनी सिंह की गिरोह का किट्टू हाल में ही जुड़ा है।


एक हफ्ते पहले इनामी गुड्डू मामा और दीपक वर्मा की मौजूदगी में शिवपुर में लूट की योजना बनी थी। उसीक को अंजाम देने तीनों जा रहे थे लेकिन मुखबिरी की वजह से वह पकड़ लिया गया।

बताया कि नीलकंठ गली में देवेंद्र की दूकान है और वहां रईस, गुड्डू मामा व दीपक वर्मा का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed