{"_id":"5909f7154f1c1b6e504419d7","slug":"once-again-robbery-in-varanasi-robbers-captuchred-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में फिर से लूट, इस बार पूर्वांचल की सबसे बड़ी साड़ी मंडी में वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में फिर से लूट, इस बार पूर्वांचल की सबसे बड़ी साड़ी मंडी में वारदात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 03 May 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
दो दूकानों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज नजर आए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोहता थाने के पास साड़ी व्यवसायी से दो लाख लूट लिए और फायरिंग कर चलते बने। साड़ी व्यवसायी अब्दुल कादिर उर्फ डॉक्टर से दो लाख रुपये और 50 हजार के चेक की लूट हुई।
छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की लेकिन संयोग अच्छा था और अब्दुल कादिर बाल-बाल बच गए। दिनदहाड़े सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते हुए लोहता कस्बे की गलियों से होते हुए भाग निकले।
लोहता थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात के बाद पूर्वांचल की सबसे बड़ी साड़ी मंडी के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस घटनास्थल के समीप के दो दूकानों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन
वहीं, तफ्तीश में जुटी क्राइम ब्रांच लोहता क्षेत्र के पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। धन्नीपुर के साड़ी व्यवसायी अब्दुल कादिर एक झोले में दो लाख रुपये और 50 हजार का चेक लेकर घर से सात बजे के लगभग पैदल निकले थे।
उन्होंने बताया कि वे लोहता चौराहा स्थित अपनी साड़ी गद्दी पर जा रहे थे। सवा सात बजे के लगभग लोहता प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचते ही पहले से बाइक लेकर खड़े तीन बदमाश उनका झोला छीनने लगे। शोर मचाते हुए अब्दुल कादिर बदमाशों से भिड़ गए तो एक ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी।
इसी दौरान बगल से गुजर रहे प्राइमरी पाठशाला के कक्षा तीन के छात्र राशिद को बदमाशों का धक्का लगा तो वह सड़क पर गिर पड़ा और उसे चोट लग गई। इसके बाद तीनों बदमाश अब्दुल कादिर का झोला छीनकर कस्बे की गलियों से होते हुए भाग निकले।
उधर, गोली चलने की आवाज और अब्दुल कादिर का शोर सुनकर इलाकाई लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और लोहता थाने की टीम गठित की गई है।