Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Altercation between security guard and

नागरिक अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड और तीमारदारों के बीच मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Altercation between security guard and
फोटो 26जेएनडी10-नागरिक अस्पताल में मारपीट के बाद लगी भीड़। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्था संभालने वाले सिक्योरिटी गार्ड और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। नई बिल्डिंग में कमरा नंबर 22 के पास मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन


वीरवार को कंडेला निवासी कौशल्या अपनी पुत्रवधू का सीटी स्कैन करवाने के लिए आई थी। उनके साथ अंकित और एक युवक भी था। कौशल्या भाजपा की महिला मोर्चा की पिंडारा मंडल अध्यक्ष है। जैसे ही वह डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश भोला के फाइल पर साइन करवाने पहुंचे तो तीमारदारों में से एक युवक फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन

इस पर गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड अमित ने उसे फोन पर बात बाद में करने के लिए कहा। इसके बाद तीमारदार ने मना कर दिया और वह कमरे में घुस गया। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई और कुछ ही देर बाद हाथापाई शुरू हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों का बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड अमित ने डायल 112 को सूचना दी और कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया है कि जब कमरा नंबर 22 में गई तो उसे वहां से बाहर निकाल दिया। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया और महिला के साथ मारपीट हो गई। जमीन पर गिरने से महिला के कंधे में चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है।


इस मामले में डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश भोला ने बताया कि भाजपा की मंडल पदाधिकारी उनके पास आई थीं। उन्होंने सीटी स्कैन कराने की बात कही। इस पर उन्होंने पर्ची बनवाने के लिए कहा। पर्ची लेकर आने पर उन्होंने मरीज को अंदर बुलाने के लिए कहा। इसी दौरान एक महिला कान पर फोन लगाकर अंदर आने लगी। टोकने पर उसने कहा कि उसकी ऑनलाइन मीटिंग चल रही है। इसके बाद उन्होंने सीटी स्कैन विभाग के प्रमुख को फोन कर दो स्कैन करने के लिए कह दिया। जब मरीज वार्ड बॉय अमित के साथ सीटी स्कैन कराने जा रहा था, तभी एचकेआरएन के फायरमैन अंकित ने उसके हाथ से पर्ची छीन ली। उन्होंने अंकित को फोन कर ऐसा नहीं करने के लिए कहा। इसके बाद अंकित और अमित के बीच हाथापाई हो गई।

वर्जना

दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--मनीष कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed