फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Officers were arraigned before Principal Secretary and DGP

डीजीपी आैर प्रमुख सचिव के सामने हुई अफसरों की पेशी

Mon, 17 Oct 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 17 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
राजघाट पुल पर शनिवार को हुई भगदड़ में 25 लोगों की मौत के बाद शासन ने मामले की जांच शुरू की दी है। डीजीपी जावीद अहमद, प्रमुख सचिव गृह देवशीष पांड्या और एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी शनिवार की शाम से रविवार की दोपहर तक वाराणसी में ही डेरा जमाए रहे। घटना क्यों और कैसे हुई, इस बारे में उन्होंने कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी से उनका पक्ष जाना। यातायात, एलआईयू, इंटेलीजेंस समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की डीजीपी के सामने पेशी हुई। सभी अफसरों ने अपना पक्ष तर्कों के साथ रखते हुए खुद को निर्दोष बताया।
विज्ञापन


डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और एडीजी कानून व्यवस्था शनिवार की रात सर्किट हाउस में ही रुके थे। देर रात तक अधिकारी घटना को लेकर मंथन करते रहे। रविवार की सुबह करीब 11 बजे इस प्रकरण पर पुलिस और प्रशासन समेत अन्य संबंधित विभागों से जुड़े अफसरों ने अपना पक्ष रखा। एलआईयू के अफसरों का कहना था कि उन्होंने शोभायात्रा में पचास हजार लोगों के शामिल होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी थी। अफसर उनके भेजे गए पत्रों पर गौर नहीं करते। सबका पक्ष जानने के बाद डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह ने चेताया कि जल्द ही अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed