{"_id":"588233924f1c1b701befee27","slug":"naxalite-may-disturbed-in-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में खलल डाल सकते हैं नक्सली, प्रशासन चौकस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधानसभा चुनाव में खलल डाल सकते हैं नक्सली, प्रशासन चौकस
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र में घुसने के लिए नक्सलियों ने चुने दस रास्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में वर्चस्व स्थापित करने के लिए बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ नक्सली विधानसभा चुनाव में खलल डालने की फिराक में है। प्रदेश के सोनभद्र जिले में प्रवेश करने के लिए नक्सलियों ने दस रास्ते चुने हैं।
इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। जिन रास्तों से नक्सलियों के आने की आशंका है, एसपी ने उसे सीआरपीएफ और पीएसी के हवाले कर दिया है।
सोनभद्र में 1997 से वर्ष 2012 तक नक्सलियों की सक्रियता रही है। वर्ष 2012 में चोपन थानाक्षेत्र के कनछ जंगल में पुलिस ने नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा के साथियों को गिरफ्तार कर नक्सलियों का खात्मा कर दिया था।
सूत्रों की मानें तो खुफिया तंत्र की ओर से पुलिस प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ नक्सली सोनभद्र में वर्चस्व कायम करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान सीमावर्ती इलाकों में प्रवेश करने के लिए नक्सली रायपुर कोन, मांची थानाक्षेत्र में बिहार के अधौरा एवं चिऊटिया जंगल, झारखंड के नगरऊटारी और खरौधी जंगल के रास्ते घुसने की फिराक में है।
विंढमगंज थानाक्षेत्र में नगरऊटारी, दुद्धी कोतवाली तथा बभनी थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के सनावल, बसंतपुर, रघुनाथपुर जंगल एवं बीजपुर थानाक्षेत्र में रघुनाथपुर, जुगैल थानाक्षेत्र में मध्य प्रदेश के सिंगरौली, चितरंगी के अलावा घोरावल थानाक्षेत्र में सिंगरौली जंगल के रास्ते नक्सली प्रवेश करने की फिराक में हैं।