फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder of youth due to love affair in ghazipur

गाजीपुर: लड़की से संबंध रखना पड़ा भारी, युवक की गोली मार कर हत्या

Sat, 21 Jul 2018 02:02 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 21 Jul 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Murder of youth due to love affair in ghazipur
demo pic
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे की है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा सहित अन्य अधिकारी रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे। हत्या के  पीछे आशनाई की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी है। उधर, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सलारपुर गोशंदेपुर गांव में सोनू गुप्ता (21) गुरुवार की रात अपने घर में सो रहा था। बिजली कटने के कारण वह घर से बाहर दरवाजे पर सोने चला गया। उसी बीच उसके सीने में गोलियां उतार दी गईं। वारदात को अंदाम देने के बाद हत्यारे अंधेरे में लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुन घरवाले सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान सोनू को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद खुद पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंच गए।

परिवार वालों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया गया। उसमें जिसमें ऋषि यादव तथा उसके बेटे को नामजद किया गया है। पुलिस ने ऋषि को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका बेटा फरार है। चर्चा है कि मृतक का किसी लड़की से संबंध था।

एक वर्ष पहले उस लड़की की शादी हो चुकी थी। बावजूद सोनू उससे मिलने का प्रयास करता रहता था। इस बात से लड़की पक्ष के लोग उसे कई बार समझा चुके थे। मृतक को मारा-पीटा भी था। फिर भी उसमे में कोई सुधार नहीं हुआ।


चार दिन पहले भी सोनू की इसी बात को लेकर पिटाई की गई थी। उसे कड़ा सबक सिखाने की चेतावनी भी दी थी। सोनू क्षेत्र के ही  डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था। इस संबंध में पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने कहा कि मृतक की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आशनाई से जुड़ा प्रतीत होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed