मामा ने मामी और भांजे को देखा था आपत्तिजनक हाल में, विरोध करने पर हुआ ये अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 10 जून को एक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की भाभी के साथ भांजे और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने आरोपियों ने हत्या के राज तह दर तह खोलने शुरू किए तो पुलिस भी हौरान रह गई।
वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत बच्छांव निवासी रतन का क्षतविक्षत शव विद्यापतिपुर गांव में 10 जून की सुबह मिला था। रतन के पिता प्रभुनारायण ने लोहता थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या उसके नाती राहुल और सोनू ने की है।
थानाध्यक्ष लोहता राकेश कुमार सिंह ने तफ्तीश शुरू की तो मामले की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई। इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार को पिसौर पुल के समीप से उसकी भाभी शांति देवी और भांजे राहुल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
भरथरा गांव निवासी राहुल को लोहता थानाध्यक्ष ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसे और उसकी मामी शांति देवी को उसके छोटे मामा रतन ने कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
रतन इसका विरोध करने के साथ ही दोनों को समझाता था तो उन्हें ठीक नहीं लगता था। इस वजह से रतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। नौ जून को अनंतपुर गांव में आयोजित शादी में राहुल ने रतन को बुलाया। इसके साथ ही राहुल ने अपने दोस्त भरथरा के सोनू और चंदौली के धानापुर थाना के पपरौला निवासी जयेंद्र को बुलाया।
चारों मैजिक से अनंतपुर गांव गए। वापसी के दौरान मैजिक विद्यापतिपुर गांव पहुंची तो चालक सोनू ने रतन को नीचे उतारा और तीनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद रतन के मुंह में गियर का पाइप डाल कर उसके सिर पर वार किया गया। रतन जब अचेत हो गया तो उसे मैजिक से कुचल कर सभी भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।