ससुराल आए युवक की सड़क किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के विंध्याचल में पत्नी की विदाई कराने ससुराल आए इलाहाबाद के एक युवक की बुधवार को खून से सनी लाश सड़क के किनारे मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और परिवार वालों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
इलाहाबाद जनपद के टेला गांव निवासी मनोज कुमार की शादी विंध्याचल थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहा निवासी शंकर लाल वर्मा की बेटी से हुई थी। मनोज दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। दो दिन पूर्व अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल आया था।
मंगलवार की रात ससुराल में पार्टी आयोजित की गई। सभी ने एक साथ मिलकर खाना खाया और सोने चले गए। भोर करीब तीन बजे मनोज का शव घर के बाहर सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिलने पर हड़कंप मच गया।
युवक के शरीर पर चोट के निशान देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उससे मारपीट की गई है। मौके पर पहुंचे विंध्याचल प्रभारी अजय श्रीवास्तव हर पहलू पर जांच करने में जुट गए। उधर ससुरालियों का कहना है कि वह घर में सोए थे। बाहर कैसे गए और चोट कैसे लगी, इसके बारे में किसी को पता नहीं है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाला
घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। क्राइम बांच खोजी कुत्ते से मामले की छानबीन कर मोबाइल के कॉल डिटेल व सीसी टीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।