फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur SP Suspended SHO and chowki incharge on illegal mining

मिर्जापुर में अवैध खनन पर एसपी सख्त, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज निलंबित

Sun, 06 Aug 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 06 Aug 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur SP Suspended SHO and chowki incharge on illegal mining
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

यूपी के मिर्जापुर जिले में अवैध खनन में संलिप्तता के आरोप में शनिवार को एसपी ने एक थानाध्यक्ष और एक चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। क्षेत्राधिकारी नक्सल आपरेशन केपी सिंह की भूमिका की भी जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्र मड़िहान और राजगढ़ में अवैध खनन हो रहा है। वन विभाग की अनदेखी और पुलिस की मिलीभगत के आरोप भी लगतेे रहे हैं। देवरी इलाके में छापेमारी के बाद बसपा के जिलाध्यक्ष के भाई सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में वन भूमि पर भी खनन गतिविधि रुक नहीं रही थी। खनन माफिया ने पत्थर खोदकर बड़े-बड़े गड्ढे भी बना दिए हैं। इनमें बारिश का पानी भर जाने पर हादसे भी होते रहते हैं। शुक्रवार को चुनार के बड़गवां में इसी तरह के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने अवैध खनन में संलिप्तता के आरोपी मड़िहान के थाना प्रभारी भुवनेश्वर पांडेय और राजगढ़ के पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। एके सिंह को मड़िहान का नया थाना प्रभारी और मड़िहान थाने में तैनात रहे अभयनाथ यादव को राजगढ़ का चौकी प्रभारी बनाया गया है।


एसपी आशीष तिवारी ने कहा कि जिले में लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। मैंने डीएम से मिल कर इसकी जांच कराने की अनुमति ली है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए थाना इंचार्ज और चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed