फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minor girl murder in varanasi chances of rape

बनारस में पांचवी की छात्रा के साथ दरिंदगी, घर में घुसकर गला रेता, निर्वस्त्र मिला शव

Fri, 21 Sep 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 21 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
minor girl murder in varanasi chances of rape
मां गई थी मायके, रात को घर में दो भाइयों के साथ अकेली थी बहन - फोटो : amar ujala
वाराणसी में दरिंदों ने घर में घुसकर 12 वर्षीय किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी। उसके चेहरे और सिर पर भी चाकू से वार किए गए। किशोरी का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। पुलिस दुराचार की आशंका जता रही है। यह वारदात रोहनिया थाना अंतर्गत एक गांव में बुधवार देर रात हुई। किशोरी अपने सात वर्षीय छोटे भाई के साथ अपने एक कमरे के घर के बाहर सोई थी, जबकि बड़ा भाई ऊपर छत पर सोया था।
विज्ञापन


बच्चों की मां अपने मायके सारनाथ गई थी। गुरुवार सुबह सात बजे जब मां लौटी तो मामले का खुलासा हुआ। वारदात से गुस्साये ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बहोरनपुर गांव में मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर रोहनिया सहित पांच थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी के साथ पहुंचे डीएम-एसएसपी ने आश्वस्त किया कि हत्यारोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


इस पर तीन घंटे बाद 11 बजे के लगभग जाम खत्म हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रोहनिया थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गांव और आसपास के इलाके के संदिग्ध गतिविधियों वाले सात आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग के किनारे महिला का एक कमरे का मकान है। महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बुधवार की दोपहर बाद महिला अपने मायके गई थी जबकि उसका 14 वर्षीय बेटा, पांचवीं में पढ़ने वाली बेटी और सात वर्षीय बेटा घर पर ही थे।

कलेजे के टूकड़े की हालत देख बेहोश हो गई मां

minor girl murder in varanasi chances of rape

गुरुवार की सुबह सात बजे के लगभग महिला मायके से लौट कर घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। महिला पीछे के दरवाजे से कमरे में घुसी जो खुला था। अंदर बेटी का शव जमीन पर निर्वस्त्र पड़ा था और कमरे में जगह-जगह खून गिरा हुआ था।

महिला ने शोर मचाया तो उसके दोनों बेटे नींद से जागे और आसपास के ग्रामीण भी भाग कर आए। ग्रामीणों की सूचना पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ रोहनिया पुलिस गांव पहुंची। डॉग स्क्वॉड महिला के कमरे के पीछे धान के खेत से होते हुए नियैसीपुर पुलिया तक गया और फिर वापस लौट आया।

इसके आधार पर आशंका जताई गई कि बदमाश आगे के दरवाजे से घुसे और वारदात को अंजाम देकर पीछे के दरवाजे से भागे हैं। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि दुराचार हुआ या नहीं। क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वालों से पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच सहित चार टीमें वारदात के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।

बहन रो रही थी, छोटा भाई बाहर से दरवाजा पीट रहा था

minor girl murder in varanasi chances of rape
गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग को तीन घंटे तक रखा जाम - फोटो : amar ujala
 ‘हम और बहिनी घरे के बहिरे खटिया पर सुत्तल रहे... बड़का भइया छत्ते पे सुत्तल रहलन...। राती के हम्मे लागल कि बहिनी रोवत हौ त हम जाके कई बेर दरवाजा पीटे लेकिन खुलल नाही... फिर, हम आके सुत गए... एकरे बाद हमके नाहीं पता कि का भइल...।’ यह बातें सात साल के मासूम ने बड़ी बहन की हत्या के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस और ग्रामीणों से कहीं। वह बिलखते हुए बता रहा था तो सुनने वाले लोगों की आंखें भी डबडबा आईं। 

रोहनिया क्षेत्र निवासी जिस महिला की बेटी हत्या हुई है वह पति की मौत के बाद दूसरों के घर मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। गुरुवार की सुबह जब उसने अपनी बेटी का शव देखा तो शोर मचाकर अचेत हो गई। गांव की महिलाएं उसके चेहरे पर पानी छिड़क कर किसी तरह से होश में ला रहीं थी लेकिन वह बार-बार बेटी के बारे में पूछ कर बेहोश हो जा रही थी।

उधर, महिला के बड़े बेटे ने बताया कि रात 11 बजे के लगभग वो छत पर जाकर सो गया था। रोजाना की तरह छोटा भाई और बहन घर के बाहर ही नीम के पेड़ के नीचे सोये हुए थे। उसे रात में पता भी नहीं लगा कि नीचे क्या हो रहा है। सुबह मां की चीख सुना तब वह नीचे आया और बहन की हत्या की जानकारी हुई।

महिलाएं बोलीं, आरोपियों को फांसी की सजा मिले

minor girl murder in varanasi chances of rape
घटनास्थल पर जुटी महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की हत्या से गांव और आसपास के ग्रामीण खासे गुस्से में दिखे। छात्रा की मां कोे ढांढस बंधाने आई गांव की महिलाओं ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाए। ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

एडीजी जोन और आईजी रेंज पहुंचे गांव
पांचवीं की छात्रा की नृशंस तरीके से हत्या की जानकारी पाकर एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री और आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने छात्रा की मां को ढांढस बंधाया और एसएसपी को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वहीं, वारदात के बाद ग्रामीणों में व्याप्त नाराजगी को देखते हुए और महिला के परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर एक दरोगा और चार सिपाहियों को तैनात किया गया है।

घर के पीछे पड़ी मिली शराब की शीशी

minor girl murder in varanasi chances of rape
घर के पीछे पड़ी मिली शराब की शीशी - फोटो : अमर उजाला
महिला के घर के पीछे देसी शराब की शीशी पड़ी मिली। वहीं, जिस कमरे में छात्रा की हत्या की गई वहां हंसिया का बेंट पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार छात्रा के गले और चेहरे पर चाकू जैसे धारदार हथियार से वार करने के साथ ही सिर पर किसी वजनी वस्तु से कई वार किए गए। हालांकि पुलिस वारदात में प्रयुक्त कोई हथियार नहीं बरामद कर सकी।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सारी दुकानें रात नौ बजे तक बंद हो जाती हैं। आशंका यह भी जताई गई कि महिला केे घर पर किसी की निगाह रही होगी और किसी करीबी ने ही उसकी गैर मौजूदगी में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed