फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Millions gather jewelry thief took cash and four million

चार लाख नगद और लाखों के गहने समेट ले गए चोर

Tue, 01 Mar 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 01 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Millions gather jewelry thief took cash and four million
लंका थाना की साकेत नगर कॉलोनी में रविवार की रात अरविंद त्रिपाठी का घर
विज्ञापन
चोरों ने खंगाल डाला। ताला और कुंडी तोड़कर घर में घुसे चोर चार लाख रुपये नगद और चार लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात समेट ले गए। सोमवार को सुबह सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। अरविंद ने साकेत नगर स्थित अपने घर से थोड़ी ही दूर पर एक नया मकान बनवाया है। शनिवार को उसी मकान का गृह प्रवेश था। इसके चलते परिवार और बाहर से आए मेहमान नए मकान में ही ठहरे थे।


सोमवार को सुबह अरविंद की मां पुराने मकान पर पहुंचीं तो ताले टूटे हुए और कुंडियां उखाड़ी हुई थीं। मां की सूचना पर अरविंद और परिवार के लोग भागकर घर पहुंचे। अरविंद ने बताया कि चार लाख रुपये नगद और घर की महिलाओं व बुआ के चार लाख रुपये से ज्यादा के गहने आलमारी और अटैची तोड़कर चोर ले गए हैं।
विज्ञापन


अरविंद के घर में उनकी लाइसेंसी रायफल और पिस्टल भी रखी हुई थी लेकिन चोरों ने असलहों को हाथ नहीं लगाया। पुलिस का कहना था कि बीते साल अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान दशाश्वमेध में दरोगा से छीनी गई पिस्टल का अभी तक पता नहीं लगा। ऐसे में यदि चोर असलहे ले जाते तो परेशानी बढ़ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed