फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Men beaten due to Forced for Unpatriotic slogan in mau

मऊ में देश विरोधी नारे नहीं लगाने पर की पिटाई, 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Feb 2019 10:30 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 20 Feb 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Men beaten due to Forced for Unpatriotic slogan in mau
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू के पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद देश रो रहा है। सभी को पाकिस्तान से बदला चाहिए। इसी बीच कुछ लोग देश विरोधी बातें कर के देश का दर्द और बढ़ा रहे हैं। यूपी के मऊ में दो समुदायों के युवकों में देश विरोधी नारे न लगाने के चलते मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


मऊ के घोसी कस्बे के खास बाजार में सोमवार की रात 11 बजे दो समुदायों के युवकों में मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। दर्ज मुकदमे के अनुसार, सोमवार की रात नगर के मलिकपुरा निवासी सुफियान और इनके साथियों को खटिक टोला निवासी मनीष, गोविंद, सुधाकर एवं संतोष सहित 15 लोग मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि यह लोग पाकिस्तान जिंदाबाद कहने का दबाव बना रहे थे। जब सुफियान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो पिटाई कर दी। घटना में मलिक पुरा कसबा खास निवासी अबुबकर, खुर्शीद खान एवं सुफियान घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के सोनू सोनकर और राजकुमार गोंड घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने सुफियान की तहरीर पर चार नामजद सहित 15 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष ने पिटाई करने तथा लड़कियों से छेड़खानी करने, सेना पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed