फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man died in tractor collision in rohaniya varanasi

बहन का इलाज कराने आए भाई को ट्रैक्टर ने कुचला, परिजनों ने रोड पर शव रख कर लगाया जाम

Mon, 26 Aug 2019 08:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Aug 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
man died in tractor collision in rohaniya varanasi
रोड पर शव रख कर रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रोहनिया में बहन के उपचार के लिए आया भाई सोमवार सुबह गुटका लेने मातलदेई में सड़क पर आया तो उसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मातलदेई में मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए और जहां हादसा हुआ वहां स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए।
विज्ञापन


तहसीलदार राजातालाब और इंस्पेक्टर ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की मांगें मानी जाएंगी तो ढाई घंटे बाद जाम खत्म हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मिर्जापुर के आही जमुआ के सदानंद राजभर(18) की बहन नीरजा का विवाह रोहनिया थाना के बढ़ैनी खुर्द गांव में हुआ है। नीरजा को रविवार शाम बुखार आया तो उपचार के लिए भाई सदानंद को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह सदानंद घर से गुटका लेने के लिए सड़क पर निकला। वापसी के दौरान मोहनसराय से बालू लाद कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सदानंद को कुचल दिया।

परिजनों के अनुसार, राजगीर का काम करने वाला सदानंद दो भाइयों और दो बहन में सबसे छोटा था। ग्रामीणों के अनुसार, बालू और गिट्टी लाद कर चलने वाले ट्रैक्टर चालक ईयर फोन लगाकर काफी तेज गति से चलते हैं। इसकी वजह से आए दिन हादसे होते हैं। सभी ने मांग की कि पुलिस अभियान चलाकर ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई करे।

हे भगवान, भैया को दवा के लिए काहे बुलाया :
सदानंद की मौत के बाद उसकी बहन नीरजा की हालत बेसुधों जैसी थी। वह बार-बार यही कह रही थी कि हे भगवान, भैया को दवा के लिए काहे बुलाया... जिंदगी भर का दुख मिल गया। गांव की महिलाएं नीरजा को बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed