{"_id":"5f5772308ebc3e54c8198982","slug":"man-burnt-his-mother-and-wife-alive-in-sonbhadra-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में युवक ने मां-पत्नी की तलवार से काटकर की हत्या, अंधविश्वास में हुई दिलदहलाने वाली घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र में युवक ने मां-पत्नी की तलवार से काटकर की हत्या, अंधविश्वास में हुई दिलदहलाने वाली घटना
Wed, 09 Sep 2020 01:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
सोनभद्र के खड़िया बाजार के पास आवासीय इलाके में मंगलवार को एक युवक ने तलवार से गले पर हमला कर मां व पत्नी की हत्या कर दी। दोनों शवों को जलाने की भी कोशिश की। पुलिस का कहना है कि अंधविश्वास के चक्कर में यह वारदात की गई है। पिपरी सीओ वीएस मिश्रा की अगुवाई में तीन टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
शादाब अपनी मां सफीबुन निशा (64) , पत्नी रुकसाना (20) और बहन शायरा के साथ रहता था। दिन में तीन बजे किसी बात को लेकर शादाब पत्नी से नाराज हो गया और उसने घर में रखी तलवार से हमला कर पत्नी रुकसाना की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
चीख सुनकर सफीबुन निशा पहुंची तो शादाब ने उनके गले पर भी तलवार से हमला कर दिया। दोनों की हत्या के बाद हीटर से शवों के सिर और अन्य अंगों को जलाकर फरार हो गया। पिपरी सीओ वीएस मिश्रा ने बताया कि युवक ने भूत-प्रेत के चक्कर में घटना को अंजाम दिया है। घरवाले जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।