{"_id":"59bfcbae4f1c1bb6688b52f2","slug":"love-couple-dead-body-found-in-mau-from-tree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊः घर से भागे प्रेमी युगल की पेड़ से लटकी मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊः घर से भागे प्रेमी युगल की पेड़ से लटकी मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
यूपी100
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले के एक गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब लोगों ने पेड़ पर दो लाशें लटकी देखी। यह लाश गांव से ही कुछ दिनों पूर्व फरार हुए प्रेमी युगल की थी। घटना कोपागंज थाना क्षेत्र केफैजुल्लाहपुर गांव की है।
छोटे से शीशम के पेड़ की एक मामूली टहनी से जमीन से लगी दोनों प्रेमी युगलों की लाश मिलने से हर कोई आत्महत्या पर सवाल खड़ा कर उसे हत्या ही करार दे रहा था। शव को शौच के लिए जा रहे कुछ ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक के खिलाफ कोपागंज थाने में नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
फैजुल्लाहपुर गांव निवासी शेखर (30) का इसी गांव की 17 वर्षीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तो विरोध के चलते दोनों नौ सितंबर को फरार हो गए।
बताया जाता है कि उन्होंने किसी मंदिर में शादी भी कर ली। लड़की के पिता ने आरोपी युवक शेखर के विरुद्ध विगत 9 सितंबर 2017 को अपनी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
UP Police
सोमवार को गांव के बाहर ईंट भट्ठा के पास एक छोटे से शीशम के पेड़ की मामूली टहनी से गले में फंदा लगाए लटके दोनों का शव मिला। शव टहनी से महज तीन फीट की ऊंचाई से जमीन से लगा हुआ मिला और गले में फंदा लगाए दोनों प्रेमी युगल जमीन पर बैठे मिले।
इससे यह आशंका लगाई जा रही है कि पहले दोनों की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए इस प्रकार शव को लटकाने का प्रयास किया गया है लेकिन मामूली टहनी होने के चलते वह लटकर जमीन पर आ गई।
उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ शीशियां भी बरामद की है। चर्चा है कि यह शीशियां जहर की है।
पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लग पाएगा कि मौत का कारण क्या है।