{"_id":"5ca48687bdec2214463193a4","slug":"loot-with-man-of-1-80-lakh-rupees-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही : दिनदहाड़े युवक से 1.80 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदोही : दिनदहाड़े युवक से 1.80 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Wed, 03 Apr 2019 03:40 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 03 Apr 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक युवक से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ पीड़ित युवक ने पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
भदोही के नई बाजार का निवासी एक युवक बुधवार दोपहर में बाइक से जा रहा था। युवक के पास रुपये से भरा एक बैग भी था। इसके बाद युवक जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल-रजपुरा मार्ग के हरियांव गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश आ गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया। जिससे युवक गिर कर घायल हो गया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश बैग में रखा 1.80 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बता दें कि लूट का शिकार हुआ युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन