{"_id":"8646f5f920552e933e90867b95ea44b6","slug":"laptop-stolen-from-the-store-to-buy-the-charger-arrived-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान से लैपटॉप चुरा पहुंचे चार्जर खरीदने, पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूकान से लैपटॉप चुरा पहुंचे चार्जर खरीदने, पकड़े गए
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो चोर गिलट बाजार स्थित एक दूकान से लैपटॉप चुराकर अर्दली बाजार में उसका चार्जर खरीदने पहुंचे। उन्हें जरा भी आभास नहीं था कि दोनों दूकानों का मालिक एक ही है। शक होने पर दोनों चोरों को दूकानदार के पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों जौनपुर के रहने वाले बताए गए हैं।
सफेद रंग की अपाचे बाइक से दो युवक दिन में करीब 11 बजे सदर तहसील के पास स्थित आईटी कंप्यूटर की एक दूकान पर पहुंचे। एक साफ्टवेयर के बारे में जानकारी हासिल करने के दौरान ही एक युवक ने दूकान में चार्जिंग के लिए रखा एक लैपटॉप चुरा लिया। इसके बाद दोनों दूकान से चले गए। आईटी कंप्यूटर के मालिक सिगरा निवासी मुकेश ओझा की एक दूकान अर्दली बाजार में भी है।
चोरी की जानकारी दोनों दूकानों पर दे दी गई थी। दोनों युवक कुछ देर बाद अर्दली बाजार स्थित दूकान पर पहुंचे। दोनों चुराए गए लैपटॉप का चार्जर मांगने लगे। लैपटॉप देखकर शक होने के बाद दूकान के स्टाफ ने दोनों को पकड़ना चाहा तो वे भागने लगे। एक युवक ने स्टाफ रवि को दांत काट लिया। कुछ देर तक हुई मारपीट के बाद दोनों को पकड़ लिया गया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।