फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lady accused husband for domestic violence

जुल्म की इंतहाः पति कहता था धंधा करो, मना करने पर दिया शरीर पर जख्म ही जख्म

Wed, 16 Aug 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 16 Aug 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
lady accused husband for domestic violence
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मंडुवाडीह थानाक्षेत्र में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। शिवदासपुर क्षेत्र की एक युवती ने भदोही जिला निवासी पति पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने और न मानने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मामले में मंडुवाडीह पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


युवती के अनुसार उसका पति कहता है कि मायके से रुपये लाओ या फिर देह व्यापार कर रुपये कमा कर दो। बात न मानने पर पति बीते एक महीने से कमरे में बंद कर मारता-पीटता था और जबरन गर्भपात कराने की कोशिश किया।  
विज्ञापन


विवाहिता को उसका पति इस कदर टार्चर करता था कि पूरे शरीर से लेकर प्राइवेट पार्ट तक जख्म ही जख्म है। किसी तरह से वह ससुराल से भागकर मायके आई तो पति भी चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों ने पति को पकड़कर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की बात कही तो मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई तो पुलिस आरोपी पति को खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed