फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vidyapeeth girl student killed by hotel owner in varanasi

होटल मालिक ने छात्रा को मारी गोली, पुलिस ने लिया हिरासत में

Mon, 22 Jul 2019 09:57 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 22 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Kashi vidyapeeth girl student killed by hotel owner in varanasi
छानबीन करती पुलिस और छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा की हत्या सिगरा स्थित होटल अशोका के कमरा नंबर 107 में की गई। इसके बाद होटल मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


वाराणसी के सिगरा स्थित होटल अशोका के कमरा नंबर सात में सोमवार सुबह काशी विद्यापीठ की छात्रा श्वेता सिंह उर्फ लवलिका(24) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सौ नंबर पर मिली सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने कमरे से श्वेता के दोस्त और होटल संचालक अमित सिंह को हिरासत में लिया। कमरे से .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, तीन कारतूस, एक खोखा, शराब की बोतल और दो ग्लास बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी कब्जे में लिया है। वारदात की वजह अमित के विवाहेतर संबंध में आई खटपट को मानते हुए पुलिस जांच कर रही है। वहीं, नशे में प्रतीत हो रहे अमित के अनुसार, वह और श्वेता रात से ही शराब पी रहे थे। श्वेता पिस्टल देख रही थी और असावधानी के कारण गोली चलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया जिले के नेमा, लार रोड के मूल निवासी राम इकबाल सिंह मंडुवाडीह थाना अंतर्गत तुलसीपुर (मंडुवाडीह रेलवे क्रासिंग गेट नंबर तीन के पास) में रहते हैं। उनकी पोती श्वेता ने इसी वर्ष काशी विद्यापीठ से बीए फाइनल ईयर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

बताया जाता है कि सर्टिफिकेट लेने जाने की बात कह कर रविवार को श्वेता घर से निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे सौ नंबर पर सूचना आई कि होटल अशोका में फायरिंग हुई है तो पुलिस पहुंची।

पुलिस को कमरा नंबर सात में जमीन पर श्वेता का खून से लथपथ शव और बेड पर पिस्टल पड़ी मिली। श्वेता के बाएं कान के नीचे गोली मारी गई थी जो आरपार हो गई थी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे राम इकबाल की तहरीर पर सिगरा थाने में अमित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अमित ने बेहद करीब से गोली मार कर श्वेता की हत्या की है। वारदात की वजह क्या है, इसका पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

अमित ने दी पुलिस को सूचना, तीन साल से थी दोस्ती :
बिहार के भभुआ जिले का मूल निवासी और रथयात्रा क्षेत्र के कालिया नगर में रहने वाला अमित शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। सिगरा इंस्पेक्टर के अनुसार, अमित ने ही श्वेता की मौत की सूचना पुलिस को दी थी। घटना सुबह लगभग 4:45 बजे की है। इससे पहले अमित साढ़े 4 बजे रिसेप्शन पर आया और दराज से पिस्टल निकाल कर ले गया।

अमित और श्वेता एक-दूसरे के संपर्क में तीन साल से थे। उधर, अमित के ससुराल के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह घर पर बहुत कम जाता था और होटल में ही रहता था। श्वेता और अमित की दोस्ती से आजिज आकर छह महीने पहले पत्नी दोनों बच्चों के साथ चंदौली स्थित मायके चली गई थी। होटल के मैनेजर जयप्रकाश मौर्या ने बताया कि मालिक की करीबी होने के कारण युवती बिना रोकटोक के आती थी और अक्सर रिसेप्शन पर भी बैठती थी। वहीं, श्वेता के दादा ने उसकी और अमित की दोस्ती से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि श्वेता सर्टिफिकेट लेने की बात कह कर निकली थी और सोमवार को उसके पिता के पेंशन संबंधी कागजात बनवाने थे।

तीन बिंदुओं पर सिगरा पुलिस कर रही तफ्तीश :
सिगरा इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि हम तीन बिंदुओं पर तफ्तीश कर रहे हैं। पहला यह कि शादी का दबाव बनाने पर पल्ला छुड़ाने के लिए अमित ने श्वेता को गोली तो नहीं मार दी। दूसरा अमित की शराब पीने की लत और पत्नी से दूरी जैसी कमियों का फायदा उठा कर श्वेता की निगाह उसकी संपत्ति पर तो नहीं थी। तीसरा बिंदु यह कि श्वेता की किसी अन्य युवक से करीबी बढ़ते देख गुस्से में अमित ने उसकी हत्या तो नहीं की।

श्वेता के पिता थे पुलिस में, मां-बाप की हो चुकी है मौत :
श्वेता के पिता मनोज सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे और तीन साल पहले दशाश्वमेध घाट पर स्नान के दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई थी। श्वेता की मां सविता देवी की भी चार साल पहले मौत हो गई थी। उसकी छोटी बहन दीक्षा की शादी हो चुकी है और छोटा भाई शिवम देवरिया में इंटर की पढ़ाई करता है। श्वेता की हत्या की सूचना मिलने के बाद उसके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था और पड़ोसी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे।


फिर विवादों में आया अशोका होटल :
अशोका होटल का नाम पहले भी विवादों में रहा है। लगभग चार महीने पहले लक्सा क्षेत्र के एक व्यापारी के नाबालिग पुत्र के अपहरण और हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इससे पहले अमित और उसके परिवार में मतभेद भी सुर्खियां बनी थीं। रोजाना देर रात तक युवतियों की आवाजाही को लेकर भी होटल अशोका चर्चाओं में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed