फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jewellery and cash loot to grandfather grand son on gun shot in devnathpura bhadohi

यूपी: बदमाशों ने कारोबारी दादा और पोते पर बरसाईं गोलियां, लाखों के आभूषण लेकर फरार

Sat, 19 Oct 2019 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Oct 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
jewellery and cash loot to grandfather grand son on gun shot in devnathpura bhadohi
अस्पताल में भर्ती अशोक कुमार सेठ। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बदमाशों एक कारोबारी और उसके पोते को गोली मार दी और उनसे लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। साथ ही बदमाशों ने 25 हजार कैश भी लूट लिया। आनन-फानन में दादा को भदोही के एक निजी अस्पताल में और पोते को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जिले के कोतवाली क्षेत्र के देवनाथपुर बाजार में शुक्रवार शाम करीब सात बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सराफा कारोबारी दादा और उनके पोते को गोली मारकर पांच लाख के आभूषण और 25 हजार रुपये लूट लिए। दोनों दुकान बंद कर घर जा रहे थे। घटना की खबर मिलते ही एसपी, सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


लक्ष्मणपट्टी गांव निवासी अशोक कुमार सेठ की घर से चंद कदम दूर देवनाथपुर बाजार में आभूषण की दुकान है। वह शुक्रवार शाम को साढ़े छह बजे के आसपास दुकान बंद कर रहे थे कि उसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। इसमें अशोक कुमार सेठ(60)  के पैर में गोली लग गई, जबकि पौत्र शोभित(20) के पीठ, पेट और पैर समेत चार जगह गोलियां लगने के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग होते ही आसपास के लोग दुकान की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अशोक कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई गई, जबकि शोभित की हालत चिंताजनक है। अशोक ने बताया कि वह दुकान बंद कर रहे थे कि उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और नकदी एवं आभूषण से भरा झोला छीनने लगे।

छीना-झपटी के बाद बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और झोला लूट कर फरार हो गए। झोले में 25 हजार नगद और पांच लाख के आभूषण थे। घटना के बाद एसपी राम बदन सिंह, कोतवाली प्रभारी चित्रकूट पुरी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed