फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   investigation team trying to find copy of DM order related to vacate land in sonbhadra massacre

सोनभद्र नरसंहार : डीएम के आदेश की कॉपी का पता लगाने में जुटी टीम, तहसील कर्मियों से पूछताछ

Mon, 19 Aug 2019 08:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Aug 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
investigation team trying to find copy of DM order related to vacate land in sonbhadra massacre
सोनभद्र नरसंहार के वायरल वीडियो का फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के उभ्भा कांड की जांच के लिए पहुंची एसआईटी को अभी तक घटना से जुड़े कई कागजात नहीं मिले हैं। एसआईटी डीएम के उस आदेश की कॉपी ढूंढ रही है, जिस पर एसडीएम को समिति की भूमि खाली कराने का निर्देश था। एसआईटी ने घोरावल तहसील कर्मचारियों को जरूरी कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


रविवार को डीआईजी एसआईटी की अगुवाई में 10 सदस्यीय टीम चुर्क गेस्ट हाउस पहुंची थी। टीम उभ्भा कांड की जांच कर रही है। देर रात टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आदर्श कृषि सहकारी समिति उभ्भा से जुड़ी पत्रावलियां, उसके गठन, सक्रियता के बारे में जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो सोमवार को एसआईटी ने घोरावल तहसील के कर्मचारियों को समिति से जुड़ी पत्रावलियों के साथ बुला कर उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन


टीम ने डीएम के उस आदेश की कॉपी के बारे में भी पूछताछ की, जिसमें एसडीएम को समिति की भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक वह कॉपी नहीं मिली है। तहसील कर्मियों के पास समिति से जुड़े कई कागजात ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए टीम ने कर्मचारियों को कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कर्मचारियों को समझ में नहीं आ रहा है कि दशकों पूर्व के कागजात कहां से उपलब्ध कराएं। वहीं, सोमवार शाम तक एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराने के लिए कोई नहीं पहुंचा था। टीम के डीआईजी के अलावा एएसपी अमृता मिश्रा समेत 10 सदस्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed