फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inspector beat up tea shopkeeper

वाराणसी: दरोगा ने चाय दुकानदार से की मारपीट, पत्नी-बेटी से दुर्व्यवहार, लोगों का आरोप शराब के नशे में किया ऐसा 

Sun, 27 Dec 2020 12:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 27 Dec 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Inspector beat up tea shopkeeper
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत किरहिया में शनिवार की रात एक चाय दुकानदार से मारपीट और उसकी पत्नी व बेटी से दुर्व्यवहार का आरोप दरोगा पर लगाकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि दरोगा शराब के नशे में धुत था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भेलूपुर थाना प्रभारी ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना अंतर्गत किरहिया चौराहा पर बृजेश गुप्ता की चाय की दुकान और थोड़ी दूर पर मकान है। बृजेश की पत्नी रीना देवी और बेटी आस्था गुप्ता ने बताया कि उनके परिवार का भरण-पोषण चाय की दुकान से ही होता है। खोजवां चौकी के दरोगा सनी निषाद ने छठ के दिन नशे में धुत होकर अकारण ही बृजेश को पांच-छह थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन


शनिवार की रात बर्तन वगैरह धुलकर परिवार के सभी सदस्य दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच दरोगा सनी निषाद शराब के नशे में धुत होकर फिर आया और बृजेश को थप्पड़ मारकर कहा कि क्या पिछली बार के थप्पड़ भूल गए हो। इसके बाद मां-बेटी को दरोगा ने गाली दी और बेइज्जती करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Inspector beat up tea shopkeeper
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

मां-बेटी ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग एकत्र हो गए और दरोगा भाग निकला। स्थानीय लोगों के हंगामे की सूचना पाकर भेलूपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो लोग उनसे दरोगा सनी का मेडिकल मुआयना कराने की मांग कराने लगे। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया और दरोगा के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलुपुर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर आज ही एसएसपी को भेज दी जाएगी। शांति और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed