{"_id":"5f6799f56676af4449195c45","slug":"if-the-uncle-did-not-feed-the-fish-the-nephews-beat-him-up-badly-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चाचा ने मछली नहीं खिलाई तो भतीजों ने कर दी बुरी तरह पिटाई, हो गई मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: चाचा ने मछली नहीं खिलाई तो भतीजों ने कर दी बुरी तरह पिटाई, हो गई मौत
Sun, 20 Sep 2020 11:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
चाचा का मछली लेकर आना और भतीजों को खाने के लिए न पूछना महंगा पड़ गया। नाराज भतीजों ने चाचा की ऐसी पिटाई की कि बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस प्रकरण में संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सिकरौल निवासी चार भाइयों में सबसे छोटे तुषार कांत उर्फ सोनू (30) निवासी 18 सितंबर को मछली लेकर घर आए और छत पर बनाकर अपने बड़े भाई वरुण के साथ खाने लगे। इस दौरान दो भतीजों को मछली खाने के लिए न पूछना उन्हें नागवार लगा। नाराज भतीजों ने चाचा को स्टंप और बैट से मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
भाई ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये कबीरचौरा अस्पताल में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने पर सोनू को बीएचयू ट्रॉम सेंटर में दाखिल किया गया, उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि प्रकरण से संबंधित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन