फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband throw acid attack on wife mouth for dowry in azamgarh

मऊ : दहेज ना मिला तो पति ने पत्नी के मुंह में डाला तेजाब, हालत गंभीर

Sat, 03 Aug 2019 10:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Aug 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
husband throw acid attack on wife mouth for dowry in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी के मुंह में तेजाब डाल दिया। मामला दहेज से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेखवाड़ा मुहल्ला निवासी एक महिला को पति ने दहेज के लिए मारपीट कर घायल कर दिया, फिर पत्नी के मुंह में तेजाब डाल दिया। महिला का आजमगढ़ में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर है। घटना गुरुवार की है और पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दक्षिण टोला थाने के प्यारेपुरा मुहल्ला निवासी तुलसी वर्मा की बेटी पूजा वर्मा की शादी मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी पंकज वर्मा के साथ हुई है। आरोप है कि दहेज में उसका पति सौ ग्राम सोना मांग रहा है। इसके लिए उसने गुरुवार को पूजा वर्मा से मारपीट की तथा मुंह में तेजाब डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर शुक्रवार की देर शाम को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने आरोपी पंकज वर्मा के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed