{"_id":"5cc6f42abdec2207476e1638","slug":"husband-killed-his-pregnant-wife-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, तड़पता छोड़ घर का दरवाजा बंद कर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, तड़पता छोड़ घर का दरवाजा बंद कर हुआ फरार
Mon, 29 Apr 2019 07:26 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 29 Apr 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी पति घर के बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जिले के उभाव थाना क्षेत्र के रौसड़ा ग्राम निवासी रानू शर्मा का पत्नी नीतू शर्मा के साथ रविवार शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान पति अपना आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पत्नी को तड़पता छोड़ कर घर का बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
आरोपी रानू के पिता बाहर नौकरी करते है। घटना के समय रानू की मां मऊ हॉस्पिटल में अपने रिश्तेदार मरीज को देखने गई थी। देर शाम घर वापस लौटने पर आंगन में बहू नीतू का लहूलुहान शव देख कर सन्न रह गई और दहाड़े मारकर रोने लगी।
विज्ञापन
एक बच्चे की मां थी मृतका
आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच मौजूद लोगों के अलावा आरोपी युवक की मां से पूछताछ किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले पांच माह से गर्भवती थी। वहीं, मृतका चार वर्षीय पुत्र अंश की मां थी। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया।
इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया और हत्यारे की तलाश की जा रही है।
उधर, घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले पांच माह से गर्भवती थी। वहीं, मृतका चार वर्षीय पुत्र अंश की मां थी। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया।
इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया और हत्यारे की तलाश की जा रही है।