{"_id":"5bd6c03fbdec2269af649137","slug":"husband-attempt-murder-to-his-wife-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने हंसिया से गला रेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुरः पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने हंसिया से गला रेता
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के बहुती गांव में रविवार शाम एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर पत्नी का हंसिया से गला रेतकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने महिला को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।
लहंगपुर चौकी के बहुती गांव निवासी संजय ने बेटी नगीना (35) की शादी सुक्कल निवासी मधुपुर, थाना राबर्ट्सगंज के साथ 2010 में की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। नगीना नवरात्र में मायके आई थी। पुलिस के अनुसार सुक्कल रविवार को दिन में नगीना की विदाई कराने आया था। शाम को सुक्कल के नशे में घर पहुंचने पर नगीना ने एतराज जताया।
इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला बढ़ने पर सुक्कल ने हंसिया से नगीना के गर्दन पर वार कर फरार हो गया। इस कारण नगीना खून से लथपथ हो गई।नगीना के पिता संजय की सूचना पर चौकी पुलिस और यूपी-100 पुलिस पहुंच गई। यूपी-100 की गाड़ी से ही महिला को मंडलीय चिकित्सालय भेजवाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। सीओ लालगंज रमाकांत सिंह ने कहा कि एक युवक ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। महिला को बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।