वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों के पास से बरामद हुआ 24 लाख का सोना, इस तरह से छुपा कर लाए थे गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को दो यात्रियों के पास से कस्टम विभाग ने 24 लाख 71 हजार रुपये का सोना बरामद किया है। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वाराणसी एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिगो के विमान 6ई98 से बैंकाक से वाराणसी पहुंचे दो यात्रियों के पास से कस्टम के जांच के दौरान सोना बरामद किया गया है। सोने की कीमत 24 लाख 71 हजार रुपये बताई जा रही है।
एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यात्रियों के चलने के तरीकों से अधिकारियों को दोनों यात्रियों पर शक हुआ, जिसके बाद उन दोनों यात्रियों की और गहनता से जांच के बाद पूछताछ की गई। पूछताछ और जांच के बाद अधिकारी आश्वस्त हो गए कि यात्री अपने गुदा द्वार में सोना छुपाकर लाए हैं।
उसके बाद दोनों यात्रियों को लेकर कस्टम के अधिकारी एक हास्पिटल में गए, जहां पर उनके निजी अंग से सोना बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों के पास से 24 कैरेट का 636.73 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 24 लाख 71 हजार रुपये है।
दो घंटे बाद उड़ान भर सका इंडिगो का विमान
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोलकाता से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान देरी से पहुंचा। वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान में बैठकर लगभग 2 घंटे इंतजार करना पड़ा, उसके बाद विमान ने उड़ान भरा।
बताते चलें कि कोलकाता से वाराणसी आने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 713 अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।