फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl attempt suicide after objectionable photp viral on whatsapp

वाट्सएप्प पर अश्लील फोटो वायरल तो छात्रा ने उठाया यह खतरनाक कदम

Thu, 30 Mar 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ Updated Thu, 30 Mar 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
girl attempt suicide after objectionable photp viral on whatsapp
Whatsapp
पुलिस की लापरवाही से एक युवती की जान पर बन आई है। वाराणसी में कोचिंग में साथ में पढ़ने वाले युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर देने से शर्मसार युवती ने 1090 पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर गुरुवार को उसने जहर पी लिया।
विज्ञापन


युवती की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के भाई ने वाराणसी के एक युवक के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 युवती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए वाराणसी में रहकर कोचिंग करती है। युवती ने बताया कि साथ में ही पढ़ने वाले युवक के साथ दोस्ती में खिंचवाए गए फोटो को लेकर वह परेशान करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने पीछा छुड़ाना  चाहा तो  उसके फोटो से छेड़छाड़ कर उसकी फोटो को अश्लील बना दिया और बुधवार को व्हाट्स एप पर दोस्तों को भेज दिया। युवती को इस बात की जानकारी उसके दोस्तों ने दी, इससे वह परेशान हो गई।

युवती ने बुधवार को ही 1090 पर फोन करके शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई रिस्पांस नहीं किया। इससे वह निराश हो गई और शर्म के मारे गुुरुवार को घर में जहर पी लिया।  विषाक्त पदार्थ होने के चलते उसकी  हालत खराब होने लगी। 


युवती की हालत बिगड़ने पर आनन फानन में मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती  कराया। देर शाम घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरूद्घ कार्रवाई करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया।

शहर कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता के भाई की तहरीर पर वाराणसी निवासी शाहिद नामक युवक के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed