{"_id":"59bf90dd4f1c1b38688b519f","slug":"gangrape-with-tenth-class-girl-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, मृत समझ कर नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौली में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, मृत समझ कर नाले में फेंका
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
Updated Mon, 18 Sep 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप किया गया। जब छात्रा बेहोश हो गई तो उसे नाले में फेंक दिया। घटना रविवार देर शाम की है। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ यह घटना तब हुई जब वह घास काटने के लिए गई थी।
चरवाहों ने अचेत निर्वस्त्र किशोरी को देख शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी के पिता के अनुसार होश में आने पर उसने तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही है।
सोमवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा और अगली कार्रवाई में जुट गई। 10वीं कक्षा की छात्रा रविवार की सुबह मां के कहने पर साइकल से खेतों से घास लाने के लिए निकली थी। बहुत देर तक वह वापस नहीं लौटी तो घर वालों को चिंता हुई और किशोरी की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
देर शाम गांव के बाहर चरवाहे ने झाड़ियों से पटे नाले में नग्नावस्था में किशोरी को देख शोर मचाया। किशोरी के कपड़े कुछ दूरी पर फेंके हुए थे। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। किशोरी के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए और किशोरी को कपड़े पहनाए।
इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर 100 नंबर की पुलिस पहुंच गई और किशोरी को इलाज के लिमए मारुफपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन उसमें सिर्फ यह लिखा गया कि संदिग्ध परिस्थतियों में किशोरी नाले में अचेतावस्था में मिली है। हालांकि अस्पताल में तैनात डॉ. आरके पाठक ने दुष्कर्म जैसी घटना की आशंका जताई।
वहीं पिता ने बताया कि सोमवार की सुबह किशोरी को थोड़ा बहुत होश आया तो उसने बताया कि वह खेतों में पहुंची तभी मुंह पर गमछा बांधे तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और गमछे से मुंह बंद कर दिया। इसके बाद वह अचेत हो गई।
इस बयान के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ के दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। हालांकि सोमवार को भी उसकी हालत गंभीर बनी रही और उसे पूरी तरह होश नहीं आया था।
इस संबंध में एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रविवार को किशोरी पूरी तरह अचेत थी, इसी वजह से उसका मेडिकल नहीं कराया जा सका था। सोमवार को मेडिकल के लिए भेजा गया। दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।