फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gangrape with minor girl at ballia while she went for toilet

बलिया में शौच के लिए गई नाबालिग के साथ गैंगरेप

Tue, 16 May 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 16 May 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
gangrape with minor girl at ballia while she went for toilet
पीड़ित के दादा ने चार युवकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर - फोटो : demo
बलिया जिले के एक गांव में  किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के दादा की तहरीर पर भीमपुरा पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में बताया कि 13 मई की शाम नाबालिग पोती (16) खेत में शौच करने गई थी। तभी गांव का ही एक लड़का उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया और अपने तीन दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पोती की काफी छानबीन की गई, जो गांव के पंचायत भवन में डरी, सहमी मिली। पोती ने पूछताछ में बताया कि ठकुरही निवासी देवन देवगन उर्फ भुलन यादव ने पंचायत भवन में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका साथ जितेंद्र यादव उर्फ माना, प्रमोद यादव व राजरोशन यादव ने दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी अपनी बाइक को छोड़ भाग गए। पीड़ित के दादा की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देनी शुरू कर दी है।

इस बाबत सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि पीड़ित के दादा की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed