{"_id":"5b23ebfd4f1c1ba86e8b832d","slug":"gang-rape-with-minor-girl-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे युवकों ने पहले किशोरी से घरवालों के बारे में पूछा, इसके बाद बेहोश कर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे युवकों ने पहले किशोरी से घरवालों के बारे में पूछा, इसके बाद बेहोश कर किया गैंगरेप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
पीड़ित के पिता के अनुसार उनकी बेटी एक रिश्तेदारी में कछवां क्षेत्र के एक गांव में एक साल से रहती है। छह जून को बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक दो दोस्तों के साथ घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के बारे में पूछताछ की।
जब बेटी ने बताया कि घर में कोई नहीं है तो आरोपियों ने नशीला पदार्थ लगा रुमाल उसकी नाक पर रख दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब घर के लोग आए तो किशोरी बेहोश मिली। उसे एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जब किशोरी की हालत कुछ सुधरी तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पिता ने मामले में दो नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दो को पूछताछ के लिए उठाया है।