फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four arrested for trying to get the police recruitment exam paper out in Varanasi

पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में आठ गिरफ्तार, दो दिनों में वाराणसी पुलिस की कार्रवाई, छह की तलाश

Sun, 20 Dec 2020 11:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 20 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for trying to get the police recruitment exam paper out in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सीधी भर्ती परीक्षा-2016 में जिले के परीक्षा केंद्रों में फर्जीवाड़े का प्रयास कर रहे आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ रोहनिया और शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फर्जीवाड़े के इस खेल में पुलिस को अभी छह अन्य आरोपियों की तलाश है।

विज्ञापन


घुड़सवार आरक्षी, जेल वार्डर और फायरमैन की दो दिवसीय भर्ती परीक्षा से पहले शुक्रवार को एसटीएफ ने प्रयागराज में आठ लोगों को गिरफ्तार कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। एसटीएफ के इनपुट के आधार पर जिले की पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन


शनिवार को रोहनिया थाना अंतर्गत मनियारीपुर में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान पेपर आउट करने के प्रयास के आरोप में मनियारीपुर स्थित शिवम इंटर कॉलेज के केंद्र पर्यवेक्षक घमहापुर के रोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Four arrested for trying to get the police recruitment exam paper out in Varanasi
पुलिस भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

रोहित से मिली जानकारी के आधार पर अभ्यर्थी मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना के कुत्तूपुर निवासी गोविंद कुमार और मनियारीपुर निवासी चचेरे भाई शैलेंद्र कुमार सिंह व कुलदीप कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया। शैलेंद्र शिवम इंटर कॉलेज में सहायक परीक्षा प्रभारी और कुलदीप इलेक्ट्रिीशियन के तौर पर मौजूद था।

इन चारों से मिली जानकारी के आधार पर दो स्कूलों के प्रधानाचार्य सजोई निवासी योगेंद्र वर्मा व हरपालपुर के विनय सिंह और गणित के शिक्षक गौरीशंकर को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में छह अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उधर, शिवपुर थाने की पुलिस ने रविवार को सीएमजी इंटर कॉलेज में पहली पारी की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस और सिम लगे पेन के साथ प्रयागराज के होलागढ़ थाना अंतर्गत गजिया बरई निवासी अभ्यर्थी राहुल कुमार पटेल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed