बलिया में दो जगह गोलीबारी में एक मौत, दूसरा वाराणसी रेफर, दोनों घटनाओं में सामने आई ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को चली गोली में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे वाराणसी रेफर किया गया है।
बैरिया में हुए गोलीकांड के तार भूमि विवाद से जुड़ रहे हैं, जबकि हल्दी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के तार पूर्व में हुई एक हत्या और शराब तस्करी से जुड़ता नजर आ रहा है। बैरिया थाना क्षेत्र के चंदन को वाराणसी रेफर किया गया है। हल्दी में शिवजी यादव ऊर्फ सिपाही की हत्या हुई है।
हल्दी थाना क्षेत्र के जवहीं गांव में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे दारोगा यादव ने पट्टीदार शिवजी यादव उर्फ सिपाही यादव(45) को उसके दरवाजे के पास पत्नी के सामने ही गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। हत्याकांड को शराब तस्करी एवं गोली मारने वाले व्यक्ति के पुत्र मंटू यादव की बिहार में तीन माह पूर्व गोली मारकर हुई हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
उधर, बैरिया तहसील में भूमि विवाद मामले में सोमवार को सुनवाई के लिए तहसीलदार कार्यालय में बाइक से जा रहे चंदन सिंह(30) पुत्र चंद्र भूषण सिंह निवासी पश्चिम टोला थाना बैरिया को सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चंदन के पेट में दाहिने तरफ लगी है।
स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। वहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।