फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire in transport agency chemical drum in ramkatora varanai

वाराणसी: ट्रांसपोर्ट एजेंसी में रखे केमिकल के दो ड्रम में आग लगी, मचा हड़कंप

Thu, 25 Jul 2019 12:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Jul 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
fire in transport agency chemical drum in ramkatora varanai
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चेतगंज थाना अंतर्गत रामकटोरा क्षेत्र की रामपुरी कॉलोनी में बुधवार की देर शाम रिलायंस ट्रांसपोर्ट एजेंसी में रखे केमिकल से भरे दो ड्रमों में धमाके के साथ आग लग गई। जहरीला धुआं फैलते ही लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो आसपास के मकान खाली करा लिए गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ब्रीथिंग ऑपरेशन सूट पहन कर हाई प्रेशर वाटर और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट एजेंसी में रखे अन्य आठ ड्रमों को सील कर दिया गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार शार्ट सर्किट या लीकेज की वजह से केमिकल भरे ड्रमों में आग लगी थी।
विज्ञापन


रामकटोरा निवासी हरिशंकर श्रीवास्तव की रामपुरी कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट एजेंसी है। हरिशंकर के अनुसार कानपुर की एक इंडस्ट्रियल कंपनी से 10 ड्रम सोडियम हाइड्रो सल्फाइड केमिकल उनकी एजेंसी में आया था और उसे रात में गोरखपुर भेजा जाना था। शाम के समय अचानक लीकेज होने के कारण दो ड्रमों में धमाके के साथ आग लग गई और धुएं का गुबार छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुआं फैलते ही सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो आसपास के लोग भी अपने घर और दुकान खाली कर बाहर आ गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि सोडियम हाइड्रो सल्फाइड केमिकल कई तरह के काम में उपयोग में आता है।

आग लगने पर इससे जहरीला धुआं निकलता है और सांस लेने में दिक्कत, उल्टी सहित अन्य तरह की परेशानियां होने लगती हैं। सामान्य तरीके से जाने पर दमकल कर्मी बेहोश हो जाते, इसलिए उन्हें ब्रीफिंग ऑपरेशन सूट पहना कर अंदर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया। मौके पर मौजूद अन्य आठ ड्रमों को सील कर ट्रांसपोर्टर से उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने को कहा गया है।

कॉलोनी के लोग बोले, ऐसा रिस्क क्यों ले रहे ट्रांसपोर्टर :
रामपुरी कॉलोनी के लोग हादसे के बाद सहमे दिखे। सभी का कहना था कि कॉलोनी में दर्जनों ट्रांसपोर्ट एजेंसियां हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह का केमिकल लाकर ट्रांसपोर्टर सभी की जान को खतरे में डाल रहे हैं। आखिरकार इस तरह से रिस्क लेने की क्या जरूरत है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार से सभी ने मांग की कि वो औचक निरीक्षण करें और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed