फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father did rape his step daughter in varanasi

घर में अकेली थी छह साल की बेटी, नशे में धुत पिता ने किया दुष्कर्म फिर उसके बाद...

Tue, 09 Jan 2018 02:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 09 Jan 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Father did rape his step daughter in varanasi
demo pic
वाराणसी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर नशे में धुत एक सौतेले पिता ने छह साल की बेटी के साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बनारस के शिवपुर क्षेत्र के एक मुहल्ले में अपने मां के साथ रहने वाली छह साल की मासूम के साथ सोमवार की शाम नशे में धुत उसके सौतेले पिता ने दुराचार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भाग निकला। मां घर वापस आई तो मासूम ने उसे आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


इस पर बेटी को लेकर वो शिवपुर थाने पहुंची। शिवपुर थाने में आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनी में काम करती है मासूम की मां

Father did rape his step daughter in varanasi
demo pic
मासूम की मां ने बताया कि वह अपने पहले पति को छोड़कर बीते सात-आठ वर्ष से दूसरे पति के साथ रहती है और निजी कंपनी में काम कर बच्चों का पेट पालती है।

सोमवार की शाम छह बजे के लगभग उसका दूसरा पति शराब के नशे में धुत होकर घर आया और छह वर्षीय बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। जब वो वापस लौटकर आई तो बेटी के साथ हुई हैवानियत के बारे में पता लगा।

इस पर वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए भेजकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed