{"_id":"58c01a984f1c1b5e3ddc4c87","slug":"father-and-son-beaten-in-jaounpur-while-he-protest-for-women-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर पिता-पुत्र को लाठी-डंडे से पीटा,एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर पिता-पुत्र को लाठी-डंडे से पीटा,एक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस फोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के मोराही गांव में सोमवार की रात महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पिता-पुत्र को पीट दिया। इसके बाद युवक को चने के खेत में फेंक दिया। मंगलवार को खून से लथपथ विनोद कुमार (27) का शव खेत में मिला। घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में विनोद की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुलाब व उसके दो बेटों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11 बजे विनोद की पत्नी घर के बाहर लघुशंका करने के लिए निकली थी। आरोप है कि उसी वक्त गांव के कुछ लोग उसके साथ छेड़खानी करने लगे। महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो उसका पति और ससुर जगदीश चौहान पहुंच गए।
विज्ञापन
इस दौरान महिला से छेड़खानी करने वालों ने लाठी-डंडे से पिता-पुत्र को पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में बेटे के शव के पास बिलख रहे जगदीश ने बताया कि मनबढ़ों ने विनोद की पिटाई करने के बाद उसे खेत में ले जाकर फेंक दिया था।
मंगलवार की शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने चने की खेत में विनोद को बेहोशी की हालत मेें देखा। शाम करीब पांच बजे घरवाले घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर गांव के ही गुलाब सोनी एवं उनके बेटे परमेश्वर और छोटू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया।