फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor found a mysterious letter in ballia

डॉक्टर के नर्सिंग होम में आया लिफाफा, खोलते ही उड़ गए सबके होश, लिखा था...

Fri, 08 Feb 2019 10:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Feb 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Doctor found a mysterious letter in ballia
demo pic
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक डॉक्टर (Doctor) के नर्सिंग होम पर एक लिफाफा आया जिसे खोलने के बाद डॉक्टर (Doctor) और उनके परिवार के होश फाख्ता हो गए...। उसमें से एक लेटर निकला जिसमें कुछ ऐसा लिखा था कि डॉक्टर (Doctor) ठंड के मौसम में भी पसीने से तरबतर हो गया।
विज्ञापन


जिले के नामी आर्थो सर्जन और उनकी पत्नी महिला डॉक्टर (Doctor) जिला महिला चिकित्सालय के सामने निजी नर्सिंग होम में मरीज देखते हैं। आर्थो सर्जन के छोटे भाई व नर्सिंग होम संचालक विनोद सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 7.14 बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया। फोन मेरी पत्नी ने उठाया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने पूछा कि लेटर मिल गया है। पत्नी ने पूछा कैसा लेटर तो उसने कहा कि लिफाफे में भेजा है देखोगी तो होश उड़ जाएगा। इतना कहने के बाद फोन काट दिया। बाद में नर्सिंग होम के पर्ची काउंटर पर डेढ़ बजे एक लिफाफा मिला, इसमें पड़े पत्र में लिखा था जीना चाहते हो तो तीन करोड़ रुपये पैक कर दो और विदेश का एक व्हाट्स एप नंबर दिया गया था जिस पर 12 फरवरी तक व्हाट्स एप करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सिंग होम के टीवी फुटेज में ट्रैक सूट पहने, मुंह पर मास्क व आंख पर चश्मा लगाए एक युवक बुधवार की भोर में 4.25 बजे नर्सिंग होम के पर्ची काउंटर पर आता है और एक लेटर रखकर चला जाता है। फिर 7.14 पर फोन करता है कि लेटर मिल गया है। उसका चेहरा साफ नहीं था।


नर्सिंग होम संचालक ने बताया कि घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। एएसपी विजयपाल सिंह ने बताया कि नगर के एक चिकित्सक के यहां लेटर भेजकर रंगदारी मांगने की शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed