{"_id":"e684cd82ad10c9877258ecf50be98c3b","slug":"dgp-in-the-city-five-million-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी शहर में, पांच लाख का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी शहर में, पांच लाख का डाका
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 19 Aug 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर पुलिस पिकेट के पास उदयपुर गांव में सोमवार की रात फर्नीचर कारीगर महेंद्र दीक्षित के घर डकैतों ने धावा बोला। चाकू से आतंकित कर डकैत 25 हजार रुपये नगदी के साथ करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट ले गए। डकैतों की संख्या छह से अधिक बताई गई है। यह वारदात तब हुई जब डीजीपी जगमोहन यादव शहर में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि पुलिस घटना को चोरी बता कर इसकी गंभीरता को कम करने में जुटी रही।
पीडि़त कारीगर की पुत्रवधू गुडि़या के मुताबिक सोमवार की रात वह मकान की छत पर पति अमित दीक्षित तथा पुत्री गुनगुन के साथ सो रही थी जबकि उसकी सास नगीना देवी और ससुर महेंद्र दीक्षित घर के बाहर सोये थे। रात करीब डेढ़ बजे मकान के पीछे की ओर से खिड़की और छज्जे के सहारे पांच बदमाश छत पर चढ़ आए जबकि दो-तीन बदमाश घर के इर्द-गिर्द थे। खटपट की आवाज सुनाई देने पर जैसे ही वह जगी, एक बदमाश ने उसके गले पर चाकू सटा दिया।
दहशत के चलते वह शोर नहीं मचा सकी। इस बीच सीढ़ी के सहारे चार बदमाश घर में दाखिल हो गए और तीन कमरों का ताला तोड़कर करीब ढाई घंटे तक लूटपाट की। साथ ही, दो कमरे में रखे दो संदूक और दो अटैची भी बदमाश उठा ले गए, बदमाशों के छत से कूदने पर पति जाग गए। जब उन्हें डकैतों द्वारा घर में की गई लूटपाट की जानकारी दी गई तो वह हल्ला मचाने लगे। तब तक पथराव करते हुए बदमाश भाग निकले। पीडि़ता के मुताबिक बदमाश घर में रखे पचीस हजार रुपये नगद और पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर लूट ले गए। लूटे गए आभूषणों में सोने का नथिया, मांगटीका, झुमका, सोने की दो चेन, करधनी, पायल, पैजनी, छागल और सोने की चार अंगूठी शामिल है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह खोजबीन के दौरान घर से ही कुछ दूर स्थित एक खेत में दोनों संदूक और अटैची टूटी मिली। उसमें रखे कपडे़ और आभूषण गायब थे। गुडि़या ने बताया कि चाकू दिखाने वाला बदमाश पैंट-शर्ट पहने था, जबकि अन्य बदमाश लूंगी और शर्ट पहने थे। बदमाशों की कद और काठी सामान्य थी। सीओ पिंडरा परमहंस मिश्र का कहना था कि प्रथम दृष्टया डकैती का नहीं बल्कि चोरी का मामला सामने आया है। पीडि़त की ओर से चोरी की ही तहरीर दी गई है।थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।